फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा अनेक घातक बीमारियों की जड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान की ओर से गांधी कालोनी के चौधरी चरण सिंह पार्क में चल रहे मोटापा रोग निवारण शिविर में वक्ताओं ने मोटापा रोग से बचाव के उपाय बताए। कहा कि दिनचर्या में बदलाव और भोजन पर नियंत्रण भी जरूरी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने कहा कि मोटापा एक ऐसा रोग है जो अन्य कई घातक रोगों को जन्म देता है। इस रोग के कारण कमर दर्द, घुटना दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, डायबिटीज, गुर्दे के रोग व कैंसर जैसे घातक रोग पैदा हो जाते हैं। दिनचर्या में सुधार लाकर व भोजन पर नियंत्रण करके इस रोग से मुक्ति संभव है। नियमित दिनचर्या वाले कभी बीमार नहीं होते। हमें प्रकृति के नियमों का पालन करना चाहिए। जिस प्रकार सूर्य प्रतिदिन नियत समय पर उगता है, ठीक उसी प्रकार हमें भी हमेशा प्रात: चार बजे जग जाना चाहिए। जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना की शुरुआत की। उन्होंने सूक्ष्म क्रियाएं कराई। जिला संगठन मंत्री डॉ अमित कुमार ने पाद हस्तासन, कोणासन, वज्रासन, उष्टरासन, मण्डूक आसन कराए। केंद्र प्रमुख विपिन शर्मा ने सर्पासन, शलभासन, पादोत्तान, पवन मुक्त आसन व शवासन कराए। ब्रजवीर सिंह, सुंदर लाल, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें