फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खपत बढ़ते ही चरमराई विद्युत व्यवस्था, पानी का संकट गहराया

Sat, 26 May 2018 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
गर्मी में बिजली की खपत बढ़ते ही व्यवस्था चरमराने लगी है। जौली रोड स्थित बिजलीघर का 315 एमवी का ट्रांसफार्मर फु़ंक जाने से पूरे शहर की आपूर्ति बाधित रही। विद्युत निगम ने जैसे-तैसे कुछ समय के लिए आपूर्ति की। वहीं, जसवंत पुरी और सरवट में बिजली नहीं आने से लोग गर्मी में परेशान तो दिखे ही पानी की समस्या से भी जूझे। इस समस्या को लेकर यहां लोगों ने हंगामा भी किया।  

विज्ञापन

बिजली की खपत बढ़ते ही जिले में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने लगे हैं। बृहस्पतिवार जिले के मुख्य बिजलीघर जौली रोड पर 315 एमवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। साठ प्रतिशत बिजली की सप्लाई इसी ट्रांसफार्मर से होती है। इससे पूरे जिले में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। शहर की आपूर्ति भी आधी रह गई।

 

निगम अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को कुछ घंटे बिजली की व्यवस्था कराई। शुक्रवार दोपहर बाद जाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई। वहीं, शहर के सरवट और जसवंत पुरी में बृहस्पतिवार की शाम ट्रांसफार्मर फुंक गया, इस कारण यहां बिजली नहीं आई। विद्युत आपूर्ति के बाधित होने से रोजा रखने वाले लोगों को परेशानी हुई।

टंकी में पानी भी नहीं आ पाया। इस कारण लोगों को अधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में लोगों के इनवर्टर भी ठप हो गए। परेशान सरवट, जसवंतपुरी के लोगों ने प्रदर्शन किया। जिले के विद्युत अधिकारियों से लेकर लखनऊ तक शिकायत कर दी गई। प्रदर्शन करने वालों में अकरम, इंतजार, राहुल, गौरव शर्मा, आसिफ, दिलशाद, भूषण, मांगे, परदेशी लाल, गुलजार, मारुफ, नफीस, शहजाद आदि शामिल रहे।  

पीने के लिए हैंडपंप से भरा पानी 
मुजफ्फरनगर। जसवंतपुरी में शुक्रवार को दिन में लोगों ने हैंडपंप से पानी भरा। बिजली नहीं आने से पालिका की टंकी में पानी नहीं आया। क्षेत्र में चार हैंडपंप है, जिसमें दो खराब हैं। लोगों लाइन लगाकर इन दोनो हैंडपंप से ही पानी भरा।  

विज्ञापन


आपूर्ति सुचारु हो गई है : आत्रेय 
मुजफ्फरनगर। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि जौली रोड का 315 एमवी का ट्रांसफार्मर ठीक कर लिया गया है। सरवट में ट्रांसफार्मर फुकने की शिकायत बृहस्पतिवार को देर शाम आई। इसे शुक्रवार को दिन में बदल दिया गया। यहां भी आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया। गर्मी में ट्रांसफार्मर फुकने की बात आम है, विभाग इस पर तुरंत कार्रवाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें