फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की सफाई के लिए बारिश के इंतजार में नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में नालों की नहीं कराई सफाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बारिश हुई तो शहर में जलभराव की स्थित विकट समस्या के रूप में उभर कर सामने आएगी। मौसम में कई बार परिवर्तन हो चुका है और शहर में सभी नाले गंदगी से अटे पडे है। नालों की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
नगर पालिका क्षेत्र में 99 नाले हैं, जिनसे शहर के पानी की निकासी होती है, जिसमें से 24 नाले बडे़ और 75 नाले छोटे हैं। ये सभी नाले गंदगी से अटे पडे़ हुए हैं। इन नालों की सफाई हुए करीब एक वर्ष से अधिक हो गया है। ऐसे में अगर अचानक बारिश हो जाए, तो शहर की मुख्य मार्केट समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो जाएगा। शिव चौक, रुड़की रोड, अंसारी रोड, रेलवे रोड, नई मंडी आदि क्षेत्र के नालों की हालत ऐसी बनी हुई है कि यहां पर पानी की निकासी भी रुक रुक कर हो रही है। मौसम कई बार बदल चुका है। फिर भी नगर पालिका की नींद नहीं टूटी है। पालिका ने नालों की सफाई के लिए अभी तक कोई पहल नहीं की है। बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं हो पायी तो जलभराव की समस्या से रू-ब-रू होना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालों की सफाई पर खर्च होगे 20 लाख रुपए
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी का कहना है कि नालों की सफाई के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वार्डों की सफाई के लिए ठेके पर रखे गए एक सौ सफाई कर्मचारियों से नालों की सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा दो बड़ी जेसीबी और एक छोटी जेसीबी से भी नालों की सफाई कराई जाएगी। नालों की सफाई के लिए करीब 20 लाख रुपये खर्च हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें