फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति धाम मंदिर प्रांगण में खाटू श्याम मंदिर का भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के गणपति धाम मंदिर प्रांगण में श्री खाटू श्याम मंदिर का भूमि पूजन शुकतीर्थ से पधारे भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती, दंडी आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी गुरुदत्त महाराज, श्री खाटू श्याम मंदिर समिति राजस्थान के अध्यक्ष मोहनदास महाराज ने किया। इस अवसर पर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि हमें खाटू श्याम जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान खाटू श्याम के जीवन से हमें ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति एवं समर्पण की प्रेरणा मिलती है। वचनबद्धता और दानवीरता की शिक्षा मिलती है। उनकी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना तथा वंदना करना से सुख, शांति तथा समृद्धि की प्राप्ति एवं मनोकामनाएं पूर्ण होती है। गणपति धाम मंदिर प्रांगण में खाटू श्याम का यह मंदिर भक्तों के लिए कल्याणकारी तथा वरदान सिद्ध होगा। यहां से भक्ति की गंगा प्रवाहित होगी। कार्यक्रम में कथा वाचक हिमेश शास्त्री, सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, चेयरमैन अंजू अग्रवाल, भीमसैन कंसल, अशोक गर्ग आदि मौजूद रहे।

शिक्षा ऋषि ने किया था भूमि पूजन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी का गणपति धाम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का केंद्र है। 15 वर्ष पूर्व गणपति धाम मंदिर का भूमि पूजन शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव ने किया था। 15 साल बाद यहां श्री श्याम बाबा खाटू श्याम के मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। जिसका भूमि पूजन वीतराग स्वामी कल्याणदेव के परम शिष्य स्वामी ओमानंद सरस्वती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें