मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन की ओम मार्केट कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें कुशीनगर में दुर्घटना में मरे स्कूली बच्चों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। विश्वदीप गोयल ने बताया कि देश के आजाद होने के कई साल बाद भी मानव रहित व बैरीकेटिंग रहित रेलवे क्रॉसिंग है। इन क्रॉसिंग के खुला होने के कारण ट्रेन के आवागमन का पता नहीं चलता और गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते है। जिस प्रकार देश में बुलेट ट्रेन व हाई स्पीट ट्रेनों की बात हो रही है, स्टेशनों को मूलभूत सुविधाओं के साथ बनाया जा रहा है। ऐसे ही रेलवे क्रॉसिंग पर सुविधा होनी चाहिए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। बैठक में देवेंद्र चौहान, राजकुमार रहेजा, विश्वदीप गोयल, सुमित छाबड़ा, हर्ष, विपिन कुमार, अनमोल वर्मा, अमित धीमान, आशुतोष अरोरा, डॉ. नितिन जैन, गौरव गर्ग, प्रवीण वर्मा, राजेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।