फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का ठेका खोलने को लेकर ग्रामीण भडक़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब का ठेका खोलने पर ग्रामीण भड़के
विज्ञापन

खतौली।
ग्रामीणों में शराब का ठेका खोले जाने को लेकर आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने तहसील में एसडीएम को ठेका बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों व महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर ठेका नहीं हटा तो वे भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

राजपूत उत्थान सभा के सोम के नेतृत्व में गांव टबीटा व टिटौड़ा के ग्रामीण एकत्र होकर शुक्रवार को तहसील में पहुंचे। तहसील में पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम अतुल कुमार को बताया कि हाइवे से टबीटी, टिटौड़ा, ककराला समेत आधा दर्जन गांव पड़ते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि टबीटा व टिटौड़ा मार्ग कुछ लोगों द्वारा शराब का ठेका खोल दिया गया है। नतीजतन छात्र व छात्राओं को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ठेका बंद करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप जिलाध्यक्ष, ठाकुर श्रीकांत तोमर, बबलू तोमर, सोराज सिंह, अजब सिंह, रविंद्र, ईश्वरदयाल, राजन कुमार, राजन कुमाी, धर्मपाल, अजब सिंह, रणवीर सिंह, रवि तोमर, जनेशर, विकास चौहान, सतपाल, नरेश तोमर, जगमाल, किरणपाल, चंद्रपाल, नरेंद्र आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें