फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून वैली में बच्चों ने मनाया बैसाखी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
दून वैली में बच्चों ने मनाया बैसाखी पर्व
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बच्चों ने बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया। बच्चों ने जमकर भंगड़ा किया। खुशी से झूमे बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
द दून वैली स्कूल नई मंडी में बच्चों के साथ बैसाखी का पर्व मनाया गया। कक्षा प्ले से सेकेंड तक के बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चे रंग बिरंगे परिधानों में स्कूल पहुंचे। नटखट अंदाज में मौजमस्ती के साथ गीत गाए और भंगड़ा कर मन मोह लिया। स्कूल के चेयरमैन राज किशोर गुप्ता ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दी। ब्रांच हैड रुचि शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। खेल-खेल में बच्चे शिक्षा भी लेते हैं। यह त्योहार फसल का हमारे घरों में आने पर मनाया जाता है।
विज्ञापन


शारदेन में भंगड़ा
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में बैसाखी पर्व पर भंगड़ा का आयोजन किया गया। बच्चे जट्टा आई बैसाखी गीत पर जमकर झूमे। चिल्डर्न वर्ल्ड कार्यक्रम में बच्चों ने बैसाखी पर जमकर धूम मचाई। एलकेजी के बच्चों ने भंगड़ा पर जमकर नृत्य किया। सभी बच्चे पंजाबी ड्रेस में स्कूल पहुंचे। स्कूल में चारो तरफ बैसाखी की धूम दिखाई दी। प्रधानाचार्य धारा रतन ने कहा कि बैसाखी का पर्व खुशी का पर्व है। किसानों के घरों में अनाज आता है और वह खुशी में झूमते हैं। संचालन राखी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें