फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तोल सेंटर बंद कराने से भडक़े किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना तौल सेंटर बंद कराने से भड़के किसान
विज्ञापन

मोरना। मोरना व शुक्रताल मार्ग पर किसानों के गन्ना तौल सेंटरों को पुलिस द्वारा बंद कराए जाने के विरोध में किसानों ने चौधरी चरणसिंह चौक पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया। भाजयुमो नेता अमित राठी व मोरना चौकी प्रभारी तेजसिंह यादव के आश्वासन पर घंटों बाद किसान जाम खोलने पर राजी हुए।
विज्ञापन

मोरना व शुक्रताल रोड पर स्थित किसानों ने गन्ना तौल करने को लेकर कांटे स्थापित कर रखे हैं, जिस पर गंगा खादर मुजफ्फरनगर व जिला बिजनौर के किसान गन्ना लेकर आते हैं। कोल्हू मालिक और किसान गन्ना खरीद कर नकद भुगतान करते हैं। फोन पर की गई शिकायत को लेकर डायल 100 की पुलिस ने कांटों पर जाकर गन्ना खरीद को बंद कराते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस पर किसानों ने हंगामा काटते हुए किसान नेता भोरी सिंह के नेतृत्व में जितेंद्र, खिलेंद्र, देवेंद्र प्रधान, विकास, सेवाराम, सुभाष, आजाद, बीर सिंह, मदन, पवित्र, कालू, युनित, इंटल, इलयास, सीमल, महकपाल आदि ने मोरना में चौधरी चरणसिंह चौक पर जाम लगाकर पुलिस पर अवैध उगाही करने का आरोप लगाते हुए मौके पर गन्ना विभाग के आला अधिकारियों को बुलाने के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि सरकार की किसान नीति फैल होने से किसान बर्बाद होने की कगार पर है, जिसके चलते किसान 150 से लेकर 220 के बीच किसान कोल्हू मालिकों को गन्ना बेचने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें