पुरकाजी में भी साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली
पुरकाजी। ओम साईं राम समिति की ओर से रविवार को कस्बे में साईं बाबा की पालकी यात्रा बडे ही धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री बालाजी धाम पर विराजमान साईं बाबा की मूर्ति का स्नान कराया गया। पंडित घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में भजन कीर्तन किया गया। दोपहर में बैंड बाजों और सुंदर झांकियों से सुसज्जित पालकी यात्रा शुरू हुई। मेन बाजार के रास्ते सब्जी मंडी से गुजरकर वापस श्रीबाला जी धाम पर पहुंची। भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। अनेक जगह पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा स्वागत किया गया। भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल, भारत भूषण खुल्लर, राजू वर्मा, कनवर लाल वर्मा, हरि राम सक्सेना, नरेश मिगलानी, डा ओपी गौतम, राजू राठी के अलावा समिति के विरेंद्र सिंह, अभिषेक सिंघल, लवी अग्रवाल, अंकित गोयल, नीशू गोयल, ललित सिंघल, संजीव गोयल, रजत वर्मा आदि शामिल रहे।
निर्धन कन्या का विवाह कराया
समिति द्वारा पालकी यात्रा के समापन के उपरांत कस्बे की एक गरीब कन्या का विवाह कराया। देवबंद से आई बारात को भोजन आदि कराकर दहेज में काफी सामान देकर दुल्हन को विदा किया गया।
दुर्गा अष्टमी, राम नवमी पर्व मनाया
पुरकाजी। कस्बे में रविवार को दुर्गा अष्टमी व राम नवमी पर्व बडे ही श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने नवरात्रों के व्रतों का समापन कर माता की जोत जलाकर माता के जयकारे लगाए और अपने परिवारों के लिए सुख समृद्धि की माता से कामना की। कन्याओं को जिमाकर भोजन कराकर उन्हें उपहार भेंट किए गए।