पुलिसकर्मियों ने प्रसाद ग्रहण कराया
सिखेड़ा। दुर्गा अष्टमी व रामनवमी पर भंडूर पुलिस चौकी पर भंडारे का विशाल आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों ने साथ पुलिस अधिकारियों ने भी आने जाने वाले वाहनों को रोककर उन्हें प्रसाद के लिए आमंत्रित किया और प्रसाद खिलाया। थाना प्रभारी मनोज चौधरी, इंस्पेक्टर राजपाल, दरोगा गिरीश चंद, महेश सिंह, चंद्रपाल सिंह, कांस्टेबिल दुष्यंत सिंह, निर्दोष कुमार सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।