कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने उपजिलाधिकारी व नगर पंचायत के ईओ को शिकायती पत्र देकर महाविद्यालय के सामने खडे़ होने वाले ट्राली हटवाने की मांग की है।
डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा.प्रदीप कुमार ने उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओमगिरि को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके विद्यालय के सामने अवैध रूप से लकड़ी से लदे ट्रालियां खड़ी होती हैं। इन ट्रालियों के कारण विद्यालय के सामने की सड़क खराब हो गई है। ट्राली खडे़ होने के कारण महाविद्यालय में आने वाली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्राचार्य का कहना है कि लकड़ी की ट्राली पलटने के कारण 25 जनवरी को कई छात्र-छात्राओं को चोट भी लग गई थी। विद्यालय का गेट क्षतिग्रस्त हो गया था और नाला टूट गया था। कई बार शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नही हुई है। विद्यालय के प्राचार्य ने उपजिलाधिकारी से लकड़ी से लदे ट्राली विद्यालय के सामने से हटवाने की मांग की है।