मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महावीर चौक की ओर जल निगम पाइप लाइन डालने का कार्य कर रही है। जबकि नगर पालिका की टीम नालों की सफाई कर रही है। शुक्रवार दोपहर महावीर चौक पर नाले में एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और पहचान कराने की कोशिश की। करीब दो घंटे बाद मृतक की शिनाख्त इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी पद्म सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक उसकी पानी में डूबने और दम घुटने से मौत हुई है। शव पुराना है, जो पानी पड़े रहने से फूल गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।