फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों से बचाएगी महिला आरोग्य समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारियों से बचाएगी महिला आरोग्य समिति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिवार को सेहतमंद बनाने के लिए महिलाएं चिकित्सकीय गुण सीखेंगी। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं और बीमारियों से बचाव के लिए ट्रेनिंग मिलेगी, ताकि महिलाएं अपने परिवार के साथ गली-मोहल्ले में अन्य लोगों को बीमारियों से बचने के उपाय बता सकें। साथ ही साफ-सफाई के अलावा छोटी-छोटी समस्याओं को दूर कराने में विभाग की भागीदार होंगी। इसके लिए एक आशा के साथ मिलकर 12-15 सदस्यों की समिति बनाई जा रही है।
गांवों की तर्ज पर अब शहर में उन स्थानों पर चिकित्सकीय सुविधाओं को बेहतर करने की कोशिश की जा रही हैं, जहां के लोग महिलाएं, बच्चे और अन्य अस्पताल तक पहुंच पाने में समक्ष नहीं है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत शहरी क्षेत्र में महिला आरोग्य समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में आशा को सचिव रखा जाएगा, जबकि 500 घरों से करीब 15 महिलाओं को चुना जाएगा। इन 15 महिलाओं में से ही एक महिला को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। यह समिति बस्ती के भीतर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी, जागरूकता कार्यक्रम, योजनाओं का लाभ आदि बताएंगी। इसके लिए एनएचएम के अधिकारी समिति को दो दिवसीय चिकित्सकीय प्रशिक्षण दिलाएंगे, ताकि महिलाएं अपने परिवार के साथ आसपास के वातावरण को बीमारियों से मुक्त बना सकें। अभी तक स्वास्थ्य विभाग 59 समितियों को गठन शहर में कर चुका है, जबकि नगर पालिका के 50 वार्ड में करीब 72 समितियों को गठन होना है।
विज्ञापन

निर्णय लेने की होगी आजादी
मुजफ्फरनगर। नियुक्त होने वाली समिति प्रतिमाह सभाकर मोहल्ले, बस्ती की जटिल समस्याओं पर चर्चा करेगी। इसके बाद निर्णय लेने की आजादी होगी। समिति मोहल्ले में मच्छरों के लार्वा को मारने के लिए छिड़काव, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के साथ टीकाकरण आदि में सहयोग करेगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा सके।
एक साल में पांच हजार बजट मिलेगा
मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में बनने वाली महिला आरोग्य समिति का संयुक्त बैंक खाता बनेगा, जिसमें एनएचएम की ओर से पांच हजार रुपये का बजट जारी होगा। इस बजट से साफ-सफाई, स्वास्थ्य प्रतियोगिताएं और इमरजेंसी में किसी पीड़िता की मदद होगी।
इन महिलाओं को मिलेगी जगह
-पढ़ी-लिखी महिलाएं समिति में होंगी शामिल।
सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाली महिलाएं।
वह महिला जो स्वास्थ्य मुद्दों से जुड़ी हो।
जागरूकता और नेतृत्व करने में समक्ष हो।
महिला आरोग्य समितियों के गठन के लिए कार्य किया जा रहा है, ताकि हर घर तक स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर रूप से पहुंच सके हैं और गली-मोहल्लों की चिकित्सकीय समस्याओं का समाधान हो सके। यह एक बेहतर प्रयास है, जिसमें महिलाओं की भूमिका मुख्य रखी गई है।
विज्ञापन

-डॉ पीएस मिश्रा, सीएमओ मुजफ्फरनगर।
------
शहरी क्षेत्र में 72 महिला आरोग्य समितियां बनेगी। अभी तक 59 बन चुकी है। इसमें आशा के साथ मिलकर 12-15 महिला का ग्रुप बनेगा, जो स्वास्थ्य संबंधित कार्यों को अंजाम देगी। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है।
- अनुज सक्सेना, डीसीपीएम, नेशनल हेल्थ मिशन, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें