खतौली। सर्वजातीय तिसंग बावना समिति के प्रबंधक भुल्लन सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में पांच सूत्री ज्ञापन देकर बताया कि रेलवे फाटक नंबर 44 पर पुल का निर्माण हो चुका है। पुल पर पैदल पथ न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए किसान संगठनों से लेकर सामाजिक संगठन अपनी आवाज उठा चुके है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रेलवे ने यदि समस्या का समाधान नहीं किया तो समिति बेमियादी धरना प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा दूसरे प्रार्थना पत्र में तिसंग बिजलीघर से शाम छह बजे से रात नौ बजे तक तीन घंटे अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। कुछ समय बाद बच्चों की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। वे अपनी तैयारी भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने शाम के समय बिजली आपूर्ति की मांग की।
स्थापना दिवस मनाया
खतौली। दि ग्रीन इंटरनेशनल स्कूल चितौड़ा का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय को सीबीएसई की मान्यता मिलने पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञमान प्रबंधक अरुण रोहल तथा अरुणा रोहल रहे। हवन में विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।