फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में नववर्ष पर स्कूलों में धूमधड़ाका

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में स्कूलों में धूमधड़ाका
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कड़ाके की ठंड के बावजूद शिक्षण संस्थाओं में नए साल का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। कई स्कूलों में हवन-पूजन किया गया। बच्चों ने मानसिक और बौद्धिक विकास का संकल्प लिया। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने परस्पर बधाई देकर नए साल का स्वागत किया। सिद्धार्थ महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने कैरियर में ऊंची उड़ान भरने का संकल्प लिया। गांधी शिशु निकेतन, भारतीय शिक्षा सदन और आईजी पब्लिक स्कूल में नववर्ष का आगाज हवन-पूजन के साथ हुआ। नालंदा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य संजय सिंह ने छात्र-छात्राओं को कामयाबी पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया। गांधी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ मनोज गुप्ता ने प्रार्थना सभा में बच्चों को नए साल में बोर्ड की परीक्षाओं में मेहनत के दम पर कामयाबी पाने का मंत्र दिया। थाना प्रांगण में नए साल पर प्रभारी जीसी शर्मा ने मीटिंग लेकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


बजरंग दल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं में रोनी हरजीपुर गांव में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हवन कर आहुति प्रदान की। ग्रामीणों ने सीमा पर आन-बान और शान की रक्षा करने वाले सैनिकों को नमन किया। जिला संयोजक अंकुर राणा ने जनवरी में नववर्ष को त्योहार के रूप में मनाने को पाश्चात्य संस्कृति का द्योतक बताया। कोरी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष मैनपाल, मुकुल सिंह, सुभाष कुमार, अशोक कुमार, शिवकुमार, अंशुल सागर, गौरव, राहुल, पुनीत कुमार और विशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें