फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने फुटपाथ ओवर ब्रिज बनाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने फुटपाथ ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई
विज्ञापन

खतौली। भाकियू की बैठक में वक्ताओं ने पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ ओवरब्रिज बनाने की मांग की है। इसके निर्माण के लिए शीघ्र ही स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। भाकियू ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे रेलमार्ग जाम करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

भाकियू नगराध्यक्ष मनोज सहरावत के घेर में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि रेलवे का फ्लाईओवर बनने के बाद से लोगों के पैदल चलने का रास्ता बंद हो गया है। हादसों को रोकने के लिए फ्लाईओवर के बराबर में फुटपाथ ओवरब्रिज निर्माण की बेहद आवश्यकता है, जिससे सड़क हादसे होने बंद हो जाएंगी। रेलवे ओवरब्रिज पर पैदल लोगों के आने जाने के लिए फुटपाथ नहीं होने से आए दिन लोगों के साथ दुघर्टनाएं होती रहती है। भाकियू ने रेलवे मंत्रालय से रेलवे ओवरब्रिज के बराबर में फुटपाथ ओवरब्रिज बनाने की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मांग को लेकर स्टेशन मास्टर को एक ज्ञापन भी शीघ्र सौंपा जाएगा। अगर इसके बावजूद उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो भाकियू रेलमार्ग जाम किया जाएगा। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, मनोज सहरावत, विवेक रहेजा, उज्ज्वल त्यागी, राजन चौधरी, शिवा अहलावत, निखिल सहरावत, रवि मलिक, आकाश मलिक, शैंकी सहरावत, गुरुदत्त अरोरा, पार्थ अरोरा, अभिषेक सहरावत, हर्ष रहेजा, देवराज ठाकुर, आमिल अली, राबीत अली, मेहराब, साकिब, जोंटी, आमिर, शाहजमल, सलीम, छोटा विदेश मोतला, अंकुर गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें