फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में ज्यादा, रात में कम दौड़ेंगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सर्दी और कोहरे के कारण रोडवेज बसों के संचालन पर प्रभाव पड़ने लगा है। बसों को दिन में अधिक और रात में कम चलाने पर मंथन किया गया है। रात्रि में वह रूट मुख्य फोकस में रखे गए हैं, जहां यात्रियों की संख्या अधिक मिलती है। कार्यवाहक आरएम श्याम बाबू ने निरीक्षण के दौरान यह तथ्य उजागर किए हैं। इसके अलावा भी चालक-परिचालकों को लोड फैक्टर की बाबत चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को सहारनपुर मंडल से डिपो का निरीक्षण करने पहुंचे कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक श्याम बाबू ने कहा कि नए बस स्टैंड को लेकर मुख्यालय पर प्रक्रिया तेज हो गई है। फिलहाल चारदीवारी कराने के बाद सेटेलाइट बस स्टैंड शुरू कराया गया है। उन्होंने डीजल की मासिक स्थिति, बसों के लोड फैक्टर के साथ इनकम आदि का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐसे में हाईवे और मुख्यमार्गों पर कोहरे का प्रभाव भी दिखने लगा है, जिसके चलते देर रात को बसों का संचालन कर पाना मुश्किल हो रहा है। डिपो से सुबह छह बजे बस सेवा शुरू होगी, जबकि देर रात को चलने वाली 6 या इससे अधिक बसों में कटौती कर सीमित की जाएगी। इन्हें दिन में चलाया जाएगा। डिपो के बाद अधिकारी ने रुड़की-हरिद्वार रूट पर चलाई गई बस सेवा भी निरीक्षण किया। यहां डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को पत्र लिखने के लिए कहा गया है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि डिपो पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। सर्दी में अधिक बसों का दिन में संचालन होगा, जबकि रात्रि में सेवाए कोहरे को देखते हुए घटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें