फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाएंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता में फंस गए स्वेटर-जूते और मोजे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
नवंबर माह से सर्द मौसम शुरू हो गया है। सरकारी स्कूलों में बच्चे फिलहाल ठंड से ठिठुरते हुए जाएंगे। आचार संहिता लगने के कारण बच्चों के स्वेटर, जूते और मोजे फंस गए हैं। इसके चलते बच्चों को निकाय चुनाव के बाद गर्म कपड़ों का वितरण होगा। जिले में करीब एक लाख 80 से अधिक बच्चों को इस योजना का लाभ मिलना है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के कारण जनपद में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़ों का वितरण नहीं हो सकेगा। सुबह के समय ठंड ने तेवर दिखाने प्रारंभ कर दिए हैं, जिसके चलते स्कूली बच्चे ठंड में ठिठुरने को विवश है। निकाय चुनाव के कारण आचार संहिता लागू होने के कारण सरकारी दफ्तरों में नया कार्य नहीं किया जा सकता है, जिसके चलते जिले में भी स्कूली बच्चों को वितरित होने वाले स्वेटर, जूते और मोजों का टेंडर नहीं छोड़ा जा सकता है। ऐसे में स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े अब दिसंबर में मयस्सर होंगे। जिले में 1163 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक पूर्व माध्यमिक स्तर के स्कूल संचालित है, जबकि पांच कस्तूरबा गांधी स्कूल है। इन सभी स्कूलों में करीब एक लाख 80 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं। बीएसए चंद्रकेश सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के कारण स्वेटर, जूते और मौजों का वितरण नहीं हो सकेगा। निकाय चुनाव सम्पन्न होने तक वितरण पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें