फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर को कारावास और जुर्माने की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
14 साल बाद हमलावर को मिली सजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने हत्या की कोशिश के मामले में एक युवक को पांच वर्ष का कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। वारदात के 14 वर्ष बाद कोर्ट का निर्णय आया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार नई आबादी कैराना के इंद्रपाल पुत्र चेतराम ने कैराना थाने पर एक सितंबर 2003 मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि वह अभियुक्त देवेंद्र पुत्र निर्मल निवासी सिलावर के साथ कमेटी डालने का कार्य करता था। मगर दोनों में पैसे के हिसाब में फर्क आने के बाद दुश्मनी हो गई। घटना के दिन एक सितंबर को देवेंद्र ने इंद्रपाल से कहा कि हिसाब करने के लिए शामली जाना पड़ेगा। जैसे ही ये दोनों लोग बायवाला के पास पहुंचे देवेंद्र के दो साथी और मिले। जहां इंद्रपाल को तमंचे से गोली मारकर देवेंद्र और उसके साथी फरार हो गए। जिससे इंद्रपाल घायल हो गया। मुकदमे की सुनवाई एडीजे पूनम राजपूत की अदालत फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या 2 में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रीतू चौधरी ने कोर्ट में पांच गवाह और सबूत पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अभियुक्त देवेंद्र को हत्या के प्रयास का दोषी करार देते हुए धारा 307 के तहत पांच वर्ष का कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें