फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालूबाबा की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। कश्यप समाज के अध्यात्मिक गुरू कालू बाबा की जयंती पर हवन यज्ञ कर शोभायात्रा निकाली गई। मिल मंसूरपुर के पंचायतघर मैदान में कई ग्रामों के कश्यप समाज के लोगों ने समाज की एकता, समृद्धि के लिए हवन यज्ञ किया और चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कालू बाबा समाज के अध्यात्मिक गुरू थे। इसके बाद बैंड बाजों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अनेक धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। उधर गांव बोपाड़ा में भी जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन में रमेश कश्यप, आनंद कश्यप, नैन सिंह, जयप्रकाश, मोहनपाल, भूपेंद्र प्रधान, सम्राट, अमित, बीर सिंह, लक्खी, राहुल, कृष्णपाल, ब्रजपाल, संजय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें