फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांबाज अफसरों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जांबाज अफसरों को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीआईजी सहारनपुर रेंज केएस ईमैनुअल ने बदमाशों से लोहा लेने वाले जांबाज पुलिस अफसरों को सम्मानित किया। डीआईजी ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए। बदमाशों को सलाखों के पीछे डालकर भयमुक्त वातावरण बनाने पर जोर दिया।
शनिवार को शहर पहुंचे डीआईजी ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान साहस का परिचय देने वाले सब इंस्पेक्टरों व अन्य पुलिसकर्मियों की हौसलाअफजाई की। पुलिस लाइन में डीआईजी केएस ईमैनुअल ने जिले के आला अफसरों से विभिन्न केसों की जांच-पड़ताल के साथ ही कार्रवाई का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आला अफसरों से हर पल चौकन्ने और बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि पिछले कुछ समय में जनपद में अपराधों में कमी तथा मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को ढेर करने वाली टीमों को शाबासी दी। इस दौरान एसएसपी अनंतदेव तिवारी, एसपी सिटी ओमवीर सिह, एसपी देहात अजय सहदेव, एसपी क्राईम, सीओ सिटी हरीश सिह भदौरिया समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक समाधान दिवस में पहुंचे डीएम
मुजफ्फरनगर। शनिवार को नईमंडी और सिविल लाइन थानों में चल रहे समाधान दिवस में डीएम अचानक पहुंच गए। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके निदान के निर्देश दिए। पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उनका निवारण कराया। इसके अलावा डीएम ने सिविल लाइन थाने में समाधान दिवस में पहुंचकर निरीक्षण कर कई फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थाने का निरीक्षण कर परिसर में आड़े-तिरछे पड़े वाहनों को सही रूप से रखने और मालखाने के मुंशी को फटकार लगाई। डीएम ने महिला थाना इंचार्ज मीनाक्षी शर्मा को बुलाकर घरेलू हिंसा के विवादों को जल्द निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें