क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पिकेट इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर चल रही तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दमखम दिखाया।
बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता की 400 मीटर सीनियर दौड़ में गौरव, अजय बालियान, अनुज कुमार, 5000 सीनियर दौड़ में अक्षर कुमार, अनुज, शेखर, 5000 मीटर क्रॉस सीनियर दौड़ में आकाश शर्मा, अनुज कुमार, चंद्रप्रकाश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक सीनियर में शारीक प्रथम व राहुल द्वितीय, आशीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जंजीर गोला फेंक सीनियर में अक्षय कुमार प्रथम, मोहम्मद नईम द्वितीय, शुभम तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर रिले दौड़ सीनियर वर्ग में पिकेट इंटर कालेज, प्राणनाथ इंटर कालेज, केके जैन इंटर कालेज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ में जतीन सोम प्रथम, कपिल द्वितीय, अतुल तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर जूनियर में गौतम प्रथम, सुनील द्वितीय, विपिन तृतीय स्थान पर रहे। 5000 मीटर जूनियर पैदल में आकाश कुमार प्रथम, अभिषेक सोम द्वितीय व शुभम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक जूनियर में प्रिंस कुमार प्रथम, भारतवीर द्वितीय, सागर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जंजीर गोला फेंक जूनियर में सावंत सुक्का प्रथम, प्रशांत सोम द्वितीय रहे। 400 मीटर रीले जूनियर में पिकेट इंटर कालेज, प्राणनाथ इंटर कालेज, केके जैन इंटर कालेज, 400 मीटर सब जूनियर में प्रशांत, निशांत, विकास, 600 मीटर सब जूनियर में प्रशांत, विकास ने क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।