फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील स्तरीय क्रिकेट टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील स्तरीय क्रिकेेट टीम का चयन
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। किसान इंटर कॉलेज खरड़ के मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय क्रिकेट टीम का चयन हुआ। टीम बुढ़ाना तहसील की ओर से जिला मुख्यालय पर क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बुढ़ाना तहसील के छह इंटर कॉलेज के छात्रों ने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों की क्रिकेट की टीमों ने इस प्रतियोगिता में हुनर दिखाए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के बीच से एक टीम का चयन हुआ। तहसील स्तरीय क्रिकेट की यह टीम 18 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस टीम में मनीष, प्रशांत, जयदेव, विजय, अनस, मोहित, वरुण, नितिन, रिजवान, विजय, आदिल आदि खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनकर्ताओं में राकेश सरोहा, मुकेश, अशोक, अमित मलिक आदि का विशेष योगदान रहा। नवगठित क्रिकेट टीम को विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें