फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाते-जाते भिगा रहा सावन, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया। देर शाम को रक्षाबंधन का पर्व मनाकर लोगों ने सड़कों पर टहल कर बूंदाबांदी का आनंद लिया।
विज्ञापन

सावन की मूसलाधार बारिश इस बार नहीं दिखी। आसमान में बादलों के छाने और बूंदाबांदी कर निकल जाने का सिलसिला हफ्तेभर से जारी है। इससे मौसम में उमस और घुटन बढ़ गई। उमस और धूप से लोगों का जीना मुहाल हो गया। सोमवार सुबह अनेक स्थानों पर बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। शहर में दोपहर को बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी। दिनभर बूंदाबांदी का आलम बना रहा। शहरवासियों ने रक्षाबंधन मनाने के बाद देर शाम को सड़कों पर टहलकर सुहाने मौसम का आनंद लिया। आसमान में छाए बादलों से तापमान नीचे गिर गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें