फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने राहुल पर की हमले की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने राहुल गांधी पर हमले की निंदा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए हमले की पार्टी नेताओं ने निंदा की है। वक्ताओं ने कहा कि बीजेपी उनके कार्यकर्ताओं को डराना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता बीजेपी की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करेंगे डरकर पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

पीसीसी सदस्य आनंद प्रकाश त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार देश में अराजकता फैलाकर विरोधियों को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस पार्टी देश में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी। प्रदेश सचिव मोहम्मद तारीक ने कहा कि केंद्र सरकार देश की जनता को कारपोरेट घरों का गुलाम बनाना चाहती है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है। राकेश पुंडीर, महफूज राना, उमादत्त शर्मा, बिलकिश चौधरी, दिलशाद त्यागी, फिरोज, ममनून अंसारी, सतीश शर्मा, हरीश भूषण, गोपाल शर्मा, कस्तूर सिंह स्नेही, नरेंद्र गुप्ता, आनंद अग्रवाल, हर्ष त्यागी, जगदीश अरोरा, संदीप श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें