रक्त परीक्षण शिविर में 95 लोगों की जांच
जानसठ। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सीएचसी में रक्त परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन खतौली विधायक विक्रम सैनी ने किया। कैंप में डॉक्टरों द्वारा 95 लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच की गई।
परीक्षण शिविर में जिला अध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश में ब्लड इकट्ठा करने का काम कर रही है। शिविर में सीएससी प्रभारी डा. अजय कुमार, डा. अजय चौधरी, अशोक कुमार द्वारा रक्त परीक्षण करते हुए ब्लड ग्रुप की जांच की गई। शिविर में 95 कार्यकर्ताओं ने अपने रक्त की जांच करवाई। विधायक द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया तथा जच्चा बच्चा वार्ड में महिलाओं से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। महिलाओं ने कमरे में मच्छरों से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने पर विधायक से शिकायत की। शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल, बृजेश रस्तोगी, सतीश खटीक, राजीव गुप्ता, सभासद राजा कर्णवाल, सभासद विकास गुप्ता, नेत्रपाल कश्यप, मुकेश शर्मा, रामधारी कश्यप, गौरव भटनागर, आशीष सैनी, महेश चंद शर्मा, चमन लाल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
ॉ