फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर किए गए हमले की निंदा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि राहुल गांधी गुजरात के धनेरा में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे, जहां पर 60 लोगों की बाढ़ से मौत हो गई। इसके बाद हैलीपेड पर जाते हुए कुछ भाजपा के लोगों ने राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। भाजपा पर अपनी विफलता को छुपाने के लिए इस प्रकार के हमले करा रही है, जो केंद्र तथा प्रदेश की विफलता को दर्शाता है। कांग्रेस इस प्रकार के हमलों से नहीं डरेगी। कांग्रेस ने देश के लिए बलिदान दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने तथा गुजरात सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में मुकेश शर्मा, नासिर सिद्दीकी, आत्मप्रकाश त्यागी, नीरज शर्मा, संजीव शर्मा, हकीम जफर महमूद, अनोज श्रीवास्तव, राजपाल, धर्म मसीह, संजय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें