फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर के दंगल में पंजाब के पहलवान ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव राजपुर में शहीद ललित चौधरी की याद में आयोजित दंगल में पंजाब के प्रवेश पहलवान ने दंगल जीत कर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा किया। दंगल में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गांव राजपुर में शहीद ललित चौधरी की याद में प्रतिवर्ष दंगल का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान संजीव लंबरदार द्वारा कराया जाता है। जिसमें कई प्रदेशों के पहलवान अपनी प्रतिभा का लोहा दिखाने के लिए दंगल में आते हैं। दंगल के दूसरे दिन समापन पर पंजाब के पहलवान प्रवेश द्वारा खेकड़ा के पहलवान कपिल को पटकनी देकर दंगल में अपना परचम लहराया। मुख्य अतिथि नरेश टिकैत ने प्रथम पुरस्कार पंजाब के प्रवेश को बाइक, शील्ड व 5100 रुपये, द्वितीय रहे खेकड़ा के पहलवान कपिल को शील्ड और पांच हजार रुपयेदेकर सम्मानि किया।
दंगल में गांव दाह के पहलवान पंकज ने पंजाब के विशाल को हराकर 5100 रुपये और शील्ड पर कब्जा किया। अन्य मुकाबलों में कैराना के गय्यूर ने दिल्ली के संजय को हराया, जोगिया खेड़ा के शहजाद ने मेरठ के इमरान को, कैराना के नसीम ने सोनीपत के कृष्णपाल को, गढी बहादरपुर के शांतनु ने मेरठ के जिम्मी को पटकनी देकर नकद पुरस्कार व शील् पर कब्जा किया। दंगल में पुरस्कार वितरण करते हुए।
विज्ञापन

दंगल के आयोजन में प्रदीप बाबू, दंगल के अध्यक्ष संजीव लम्बरदार, देवेंद्र पहलवान, सुरेंद्र लाला, राजेंद्र, कार्तिक काकरान, भाकियु ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान, भाकियू तहसील अध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रदेश मंत्री सतीश रायल, नरेश सिंह, सुनील कुमार, जोगिंदर, देवेंद्र, पवन कुमार, चंद्रपाल व पुनीत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें