मुजफ्फरनगर। कुलश्रेष्ठ सभा मुजफ्फरनगर की ओर से श्रीराम कॉलेज परिसर में ‘तीज महोत्सव’ का आयोजन हुआ। महिलाओं ने तीज के गीतों पर शानदार गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किए। रीता कुलश्रेष्ठ तीज क्वीन चुनी गईं। कार्यक्रम अध्यक्ष आभा कुलश्रेष्ठ ने रीता को ताज पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
तीज महोत्सव का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान चित्रगुप्त की आरती के साथ किया। छोटे बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। तीज महोत्सव में प्रतिभागी महिलाओं ने सुंदर गीत एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। आभा कुलश्रेष्ठ ने भी गीत सुनाया। कुलश्रेष्ठ सभा की अध्यक्ष अनिल कुलश्रेष्ठ, विनय कुमारी, मंजू कुलश्रेष्ठ, चंचल कुलश्रेष्ठ आदि ने अपनी प्रस्तुति दी। सपना कुलश्रेष्ठ, रीता कुलश्रेष्ठ, अनीता कुलश्रेष्ठ, अंजलि कुलश्रेष्ठ, रितु कुलश्रेष्ठ आदि ने नृत्य प्रस्तुत किए। जजों के निर्णय पर रीता कुलश्रेष्ठ को तीज क्वीन चुना गया।
संचालन अनुकृति कुलश्रेष्ठ एवं सिद्धांत ने संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, आलोक कुलश्रेष्ठ, दीपक कुलश्रेष्ठ, अनिल कुलश्रेष्ठ, प्रांजुल कुलश्रेष्ठ, दिनेश चंद्र कुलश्रेष्ठ, किशोर कुलश्रेष्ठ, हरीश कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।