फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 23 हजार यूजी-पीजी में पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एडमिशन के लिए रहेगा कांटे का मुकाबला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीसीएसयू द्वारा चल रहे प्रवेश पंजीकरण की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जिले में भी यूजी-पीजी में 23 हजार से अधिक आवेदन हो गए हैं। एडमिशन के लिए एक सीट पर कई छात्रों के बीच मुकाबला रहेगा। सीट से अधिक पंजीकरण होने पर कालेजों की भी टेंशन बढ़ गई है।
यूजी-पीजी के ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्स में विवि ने एक साथ पंजीकरण शुरू कराएं है। दोनों के लिए ही सात जुलाई तक का समय आवेदन करने के लिए रखा गया है। ईद और बैंकों की छुट्टी के बाद आवेदनों ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार शाम तक आंकड़ा सीट के तीन गुना के पार पहुंच गया। इससे कालेजों की भी सांसे फूलने लगी है। सबसे अधिक आवेदन बीए और बीएससी में हुए हैं। इन दोनों कोर्स में एक सीट पर तीन दावेदारों के बीच एडमिशन पाने के लिए जद्दोजहद रहेगी। इस बार विवि भी कम संख्या में मेरिट निकालकर जल्द प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करने की योजना बना चुका है। बुधवार शाम तक बीए में 7 हजार और बीएएसी में छह हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकरण कर चुके हैं। वहीं, शहर में चौधरी छोटूराम, डीएवी, एसडी और जैन कन्या डिग्री कालेज प्रमुख है। इन कालेजों में एडमिशन के लिए अधिक मारा-मारी रहती है। बुधवार तक यूजी-पीजी के सभी कोर्स में 23489 पंजीकरण पूर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

---------------------
छात्रों के खाते से उड़ रहे पैसे
मुजफ्फरनगर। विवि के पोर्टल पर लोड बढ़ने से स्थिति बेकाबू हो रही है। सर्वर हैंग होने के कारण छात्रों के खाते से ऑनलाइन में कई बार फीस कट रही है। इसकी कालेजों में छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई तो बात विवि तक पहुंची है। छात्रों की एक बार से अधिक फीस कटने पर विवि प्रशासन ने रिफंड करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


प्रोफेशनल का निकला दम
मुजफ्फरनगर। प्रोफेशनल कोर्स का ट्रेडिशनल ने दम निकाल दिया है। यूजी-पीजी के प्रोफेशनल कोर्स में नाममात्र ही प्रवेश के लिए आवेदन हो रहे हैं। इससे निजी कालेजों के होश उड़ गए हैं। प्रोफेशनल में घट रहे रुझान और आवेदनों की संख्या घटने पर कालेजों ने छात्रों को ऑफर देने की तैयारियां शुरू कर दी है।

बुधवार तक हुए पंजीकरण:
बीए------7009
बीकॉम----4497
बीएससी---6050
बीएससी एजी--1231
बीएससी होम--205
बीबीए-------218
बीसीए-------415
-------------------
पीजी कक्षाओं में फार्म
एमए-----415
एमकॉम---371
एमएससी--709
एमएससी एजी-179
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें