फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जुलाई को कमिश्नरी का घेराव करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है। किसानों का कर्ज माफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकिसं छह जुलाई को मेरठ कमिश्नरी का घेराव करेगा।
विज्ञापन

रोनीहरजीपुर में भाकिसं के कार्यालय पर आयोजित पंचायत में पूरण सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि छह जून को गांधी पीस फाउंडेशन दिल्ली में आयोजित बैठक में देश के 130 किसान संगठनों के मुखिया ने हिस्सा लिया था। सर्वसम्मति से दो मुद्दों पर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया था। पूरे देश के किसानों का कर्जा माफ हो और स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू किया जाए। किसानों की लागत मूल्य 50 फीसदी से अधिक मूल्य दिया जाना प्रस्तावित है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव से पूर्व किसानों को फसल का मूल्य लागत मूल्य से अधिक दिलाने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि छह जुलाई से देश के किसानों की मध्य प्रदेश के मंदसौर से शुरू हुई यात्रा बिहार के चंपारण में दो अक्तूबर को संपन्न होगी, जहां महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी। इस कड़ी में भाकिसं छह जुलाई को मेरठ कमिश्नरी पर घेराव करेगा। आंदोलन में मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बुलंदशहर हापुड़ के किसान हिस्सा लेंगे। ठाकुर वेदपाल सिंह, प्रदीप सैनी प्रदेश सचिव, ब्लॉक अध्यक्ष बबलू शर्मा, विक्रम सिंह, विजय पाल सिंह, मोतीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें