फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त पदों हेतु नामांकन पत्र जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए तीन नामांकन
विज्ञापन

बुढ़ाना। रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान समेत कई पदों के लिए प्रशासन ने चुनावी प्रक्रिया आरंभ की है। ग्राम प्रधान के एक पद के लिए तीन नामांकन पत्र जमा हुए। बाकी सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र जमा हुआ।
विज्ञापन

बुढ़ाना ब्लाक में महलजना के ग्राम प्रधान रईस बेग की बीमारी से मौत होने के कारण पद रिक्त हो गया था। मंगलवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में महलजना के ग्राम प्रधान पद के लिए फरमाना बेगम पत्नी फरमान, आजाद बेग, आकिल अली ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। चुनाव अधिकारी शिवेंद्र कुमार ने बताया कि जौला के ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर जाकिर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। खिजरपुर सुल्तानपुर में महिला आरक्षित पद पर रेखा पत्नी अशोक ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ग्राम पंचायत खरड़ के अनुसूचित जाति के आरक्षित एक द पर धर्मेंद्र ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। गांव भैंसाना में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर यामीन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 22 जून को, नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह का आवंटन 24 जून को होगा। उन्होंने बताया कि संभव हुआ तो मतदान एक जुलाई और मतगणना तीन जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें