फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया भेजने के नाम पर 1.93 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मलयेशिया भेजने के नाम पर 1.93 लाख हड़पे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। युवक को नौकरी के लिए मलयेशिया भेजने का झांसा देकर चार लोगाें ने 1.93 लाख रुपये हड़प लिए। तकादा करने पर आरोपियों ने युवक को फर्जी वीजा थमा दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी गय्यूर ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि शाहपुर के गांव बसधाड़ा निवासी ताजिम व जुबेर उसके परिचित हैं। आरोप है कि दोनों सगे भाइयों ने करीब एक साल पूर्व गय्यूर को 40 हजार रुपये तनख्वाह पर नौकरी के लिए मलयेशिया भेजने की बात कही। गय्यूर के हामी भरने पर आरोपियों ने उसकी मुलाकात शामली जनपद के कस्बा बनत के गांव बंतीखेड़ा निवासी नईम अहमद और इंतजार से कराई। इसके बाद आरोपियों ने गय्यूर को मलयेशिया भेजने के लिए करीब दो लाख रुपये का खर्च बताया। इनमें से एक लाख रुपये पीड़ित ने मई 2019 में आरोपियों को शहर के झांसी रानी पार्क में जाकर दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे जल्द ही विदेश भेजने की बात कही। पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसे वीजा देकर अपने बैंक खातों में 93 हजार रुपये डलवा लिए। पीड़ित के अनुसार जांच में फर्जी पाया गया, जिस पर उसने आरोपियों से अपने रुपयों का तकादा किया। इस पर आरोपियों ने गय्यूर को धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें