फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ गुजरात में सुरक्षित हैं मुसलमानः राजनाथ

Wed, 13 Nov 2013 12:31 PM IST
अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश के चार राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों का परिणाम आने के बाद वहां भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश का मुसलमान सिर्फ गुजरात में सुरक्षित है और कांग्रेस के समक्ष नरेंद्र मोदी मुख्य मुद्दा हैं। छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली में जाते समय भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह मंगलवार को म्योरपुर हवाई पट्टी पर कुछ देर के लिए रुके।

इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देश में गरीबी, बेरोजगारी के साथ आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर भाजपा लोकसभा चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करके केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सीबीआई को स्वतंत्र होना चाहिए, पर वह स्वतंत्र नहीं है।
विज्ञापन


राजनाथ्ा ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में चार राज्यों- छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान-में पूरी तरह से भगवा लहराएगा। कांग्रेस के विभाजन का इतिहास रहा है, उसका विभाजन कई बार हुआ है और आने वाले समय में फिर कांग्रेस का विभाजन होगा।
विज्ञापन


हवाई पट्टी पर पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन, धर्मवीर तिवारी, रमेश मिश्रा, ओंकार केसरी, के सी जैन, जगदीश वैसवार, पूर्व विधायक सीएम प्रसाद आदि ने पार्टी अध्यsक्ष का स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें