फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगाकर मां-बेटी की हत्या, कोठरी की छत पर फेंके शव

Mon, 05 Aug 2013 03:37 PM IST
अमरोहा ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के गांव मोहनपुर में रविवार की दोपहर दहेज की खातिर मां-बेटी की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने दामाद पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बिजली का करंट लगाकर बेटी और नातिन की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पति फरार है।

मोहनपुर गांव के अनिल की शादी दो साल पूर्व थाना क्षेत्र के ही गांव कमालपुर काजी के टेकचंद की पुत्री यशोदा के साथ हुई थी। अनिल रविवार की

सुबह पत्नी यशोदा तथा डेढ़ साल की पुत्री भावना को लेकर खेतों को पानी देने के लिए गया था।

दोपहर बाद परिवार का एक किशोर बिजली आने पर ट्यूबवेल चलाने के लिए वहां गया तो उसे बिजली का तार टूटा मिला। कोठरी की छत पर जाने पर वह सन्न रह गया।

वहां यशोदा तथा उसकी डेढ़ साल की बेटी भावना की लाश पड़ी हुई थी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पति अनिल मौके पर नहीं था।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुच गई। मायके वाले भी मोहनपुर पहुंच गए। यशोदा के पिता टेकचंद ने अनिल पर दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर बेटी और नाती की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

क्षेत्राधिकारी विनीत भटनागर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मां-बेटी की मौत इलेक्ट्रिक शॉक से प्रतीत हो रही है। जहर की बात पीएम के बाद ही पता चलेगी। टेकचंद की तहरीर पर अनिल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें