फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल दरोगा, पत्नी को मारकर पंखे पर लटका गया

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक दरोगा की पत्नी के आत्महत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में मृतका के बेटे ने यह बयान दिया था कि उसकी मां ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन


लेकिन पुलिसिया छानबीन में यह सामने आया कि दरोगा पुष्पेंद्र सिंह तेवतिया की पत्नी पिंकी ने आत्महत्या नहीं की थी। तेवतिया ने ही उसको मारने पीटने के बाद गला दबाकर मार डाला था।

बाद में उसे पंखे पर लटका दिया। पोस्टमार्टम में पिंकी की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतका के भाई धर्मेंद्र ने पुष्पेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

Trending Videos

हत्या के बाद फरार

ठाकुरद्वारा में तैनात पुष्पेंद्र तेवतिया मूलरूप से बुलंदशहर के चितसामा गांव का रहने वाला है। बारह दिन पहले ही उसने चंद्रनगर के आजादनगर मुहल्ले में इला पांडे के घर में मकान किराये पर लिया था।

मंगलवार को देर शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी पत्नी पिंकी की लाश कमरे में दुपट्टे से लटकी हुई मिली थी। 12 साल के बेटे आदित्य का कहना था कि उसकी मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुष्पेंद्र शव को घर पर ही छोड़कर मंगलवार शाम को ही चुनावी ड्यूटी के लिए आगरा जाने की बात कहकर फरार हो गया था।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। डा. राजकिशोर ने शव का शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में पिंकी की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है। साथ ही हत्या चौबीस घंटे पहले होने की बात सामने आई है। यानी पिंकी मौत मंगलवार को शाम करीब चार-पांच बजे के बीच कर दी गई थी।

क्राइम सीन व बेटे के बयानों ने उलझाया

मृतका पिंकी के 12 साल के बेटे आदित्य ने ही पुलिस को अपनी मां के सुसाइड करने की खबर दी थी।

उसका कहना था कि मां ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। वह खिड़की से चीखता रहा लेकिन मां ने दुपट्टे से फांसी लगा ली।

इतना ही नहीं पुलिस को दरवाजे के अंदर की कुंडी भी टूटी हुई मिली। आदित्य ने बताया कि जब उसकी मां ने फांसी लगाई तो पापा शराब के नशे में बाहर वाले कमरे में मौजूद थे, लेकिन उसके कई बार कहने पर भी उन्होंने मां को बचाने के लिए कुछ नहीं किया।

इतना ही नहीं मां के सुसाइड के बाद भी पापा ड्यूटी के लिए चले गए।

सात-आठ जगह पिटाई के भी निशान

पोस्टमार्टम के दौरान पिंकी के पेट से अधपचा चावल निकला है।

ये चावल मौत से करीब आधा घंटे पहले खाया गया था। शरीर पर सात-आठ स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं। गला दबाने के दौरान ही उसके मुंह से खून निकलने की बात भी सामने आई है।

इससे प्रतीत होता है कि हत्या से पहले पिंकी को जमकर पीटा गया था।

विज्ञापन

... दहशत में तो झूठ नहीं बोल रहा आदित्य

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद ये सवाल गहरा गया है कि आखिर आदित्य अपनी मां के सुसाइड सीन को बयां क्यों कर रहा है।

ये तो बात साफ हो गई है कि मौत के वक्त पुष्पेंद्र घर पर ही मौजूद था। उसके बाद ही वह फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद हत्या की बात साफ होने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि आदित्य को भी पुष्पेंद्र ने धमकाया होगा और उसको पूरा बयान समझाकर बोलने को कहा होगा।

दहशत के चलते आदित्य भी पिता के बताए बयान को दोहराता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें