फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिशन पीएम' के लिए मुलायम का सीक्रेट प्लान

Tue, 25 Jun 2013 02:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनावों को पीएम पद पर पहुंचने का मौका मानते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने इसका पूरा फायदा उठाने की ठान ली है।
विज्ञापन


अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुलायम सिंह यादव अपने उम्मीदवारों की जीतने की क्षमता का गुप्त तरीके से पता लगा रहे हैं।

इसके तहत वो पार्टी के उम्मीदवारों की जीतने की संभावना पर एक गोपनीय रिपोर्ट भी तैयार करवा रहे हैं।

इसके लिए उन्होंने राज्य में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए हैं जो उन्हें उम्मीदवारों की लोकप्रियता और कमजोरियों की जमीनी हकीकत के बारे में अवगत कराएंगे।

रिपोर्ट पर उम्मीदवारों का भविष्य
ये प्रभारी पार्टी की जीत में आड़े आने वाली गुटबाजी की संभावनाओं की भी जांच करेगा। इसके बाद 30 जून तक एक रिपोर्ट तैयार करके सपा प्रमुख मुलायम सिंह को दी जाएगी।
विज्ञापन


मुलायम इस रिपोर्ट के आधार पर किसी उम्मीदवार को बदलने का फैसला लेंगे।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रभारी नियुक्त किए जाने की बात की पुष्टि की है लेकिन मामला गोपनीय होने के चलते प्रभारियों के नाम बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


40 सीटों से बनेंगे पीएम
सपा का मानना है कि लोकसभा चुनाव में 40 सीटें मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा सकती हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद तीसरे मोर्चे की संभावना पर विश्वास जताते हुए सपा महासचिव किरणमॉय नंदा ने कहा कि अगर सपा 40 सीटें भी जीत लेती है तो मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें