फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी का जादू निकल गयाः मुलायम

Wed, 11 Dec 2013 03:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और साथ ही महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस को भी लपेट लिया।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को दिल्ली में कहा कि चार राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार सबक सिखाने वाली है।

मोदी के मुकाबले राहुल नहीं, निलेकणी को उतारेगी कांग्रेस!

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार गई और इसकी वजह वह बेहतर बता सकती है। यह पूछने पर कि शरद पवार के मुताबिक कमजोर नेतृत्व की वजह ऐसा हुआ है, इस बयान का इशारा किस तरफ है, इस पर मुलायम ने कहा, "यह हम नहीं जानते, लेकिन वह हमारी बात नहीं कर रहे थे। हमारी पार्टी में कई मजबूत लीडर हैं।"
विज्ञापन


मुलायम ने कहा, "लोकसभा चुनाव करीब हैं और उत्तर प्रदेश में 80 सीटें हैं। उम्मीद है कि हमारा प्रदर्शन बढ़िया रहेगा।"

मनमोहन की ताजपोशी पर ही उठने लगे सवाल

क्या हालिया विधानसभा चुनावों में मोदी का जादू दिखा, मुलायम ने तल्ख अंदाज में कहा, "मोदी का कोई जादू-वादू नहीं था। जो था, वो निकल गया।"

महंगाई और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बताते हुए उन्होंने कहा, "आगामी चुनावों में महंगाई और करप्शन का मुद्दा तो उठेगा ही। समाजवादी पार्टी हमेशा इस मुद्दे पर आम जनता की अगुवाई करती रही है और आगे भी करती रहेगी।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें