फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कॉल पर जुड़ेगा मतदाता सूची में आपका नाम

Wed, 11 Dec 2013 03:35 PM IST
अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और पहचानपत्र बनवाने के लिए अब आपको अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी होगी। सिर्फ एक फोन कॉल पर आपका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा। इसके लिए जनवरी में चुनाव आयोग टोल फ्री नंबर जारी करेगा।
विज्ञापन


इसके बाद आपको इस नंबर पर सिर्फ एक कॉल करनी होगी। वहां आपका ब्यौरा दर्ज होने के बाद बूथ लेवल अफसर आपके घर आएगा। आपसे फार्म भरवाएगा, फोटो और जरूरी दस्तावेज लेगा। इसके बाद आपका नाम सूची में शामिल हो जाएगा।

मतदाता पहचानपत्र भी घर भेज दिया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को यहां राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने दी।

वह मंडलायुक्त के अनुश्रवण कक्ष में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाराणसी और मिर्जापुर मंडल की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस बार मतदाताओं को रंगीन फोटो पहचान पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें, मोदी के मुकाबले राहुल नहीं, निलेकणी को उतारेगी कांग्रेस!

आगामी 25 जनवरी को मतदाता दिवस के मौके पर इसका वितरण शुरू होगा। डुप्लीकेसी से बचने के लिए इन पहचानपत्रों में सुरक्षा के सभी फीचर मौजूद होंगे। इंफ्रारेड के जरिये इनकी प्रमाणिकता की जांच होगी।

पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने के लिए सभी मतदाताओं को प्री वोटर कार्ड भी दिए जाएंगे। इस कार्ड में मतदाता स्वयं अपना नाम, पिता का नाम, पता देखकर यह प्रमाणित करेगा कि इस कार्ड में जो डाटा अंकित है वह सही है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी 2014 के पहले भी मतदाताओं के नाम जोड़ने, काटने और संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

इन आवेदनों की फीडिंग छह जनवरी के बाद होगी। इस बार ईवीएम में सबसे अंतिम बटन ‘इनमें से कोई नहीं है’ का होगा। इस पर नोटा (नन आफ द एबव) लिखा होगा और पूरी पट्टी काली होगी।

यह भी बताया कि स्नातक एमएलसी चुनाव के तहत जो आवेदन आए हैं, इनका प्रकाशन जनवरी में होगा और इसके बाद मतदाताओं की नई सूची जारी होगी।

पढ़ें, लोकपाल बिल लाने का दिखावा करने में जुटी सरकार

समीक्षा के बारे में बताया कि महिला, बुजुर्ग और 18 से 19 वर्ष के बीच के मतदाताओं के नाम बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

समीक्षा के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एके अवस्थी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दयाशंकर उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें