फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन बेटियों समेत अपने साथ, मां ने की खौफनाक वारदात

Sun, 07 Jul 2013 12:57 AM IST
फैजाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पति की बेजा हरकतों से तंग रुदौली कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा में शनिवार की शाम एक विवाहिता ने अपने तीन बच्चों समेत खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली।
विज्ञापन


घटना में उसके दो बच्चों की गंभीर रूप से झुलसने के चलते मौत हो गई, जबकि विवाहिता तथा उसकी पुत्री जिला अस्पताल में जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

नयापुरवा निवासी राघवेंद्र का काफी दिनों से अपनी पत्नी मदरानी से विवाद चल रहा है। इसके पीछे कारण राघवेंद्र का एक अन्य महिला से संबंध बताया जाता है।

शनिवार की शाम राघवेंद्र घर पहुंचा तो रोज की तरह उसका पत्नी मदरानी से विवाद हो गया। राघवेंद्र ने पत्नी की पिटाई भी की। इसी के चलते उसने अपने बच्चों समेत खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

घटना शाम लगभग साढ़े छह बजे की बताई गई है। चीख-पुकार होने पर आसपास के लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस बुलवा ली और गंभीर रूप से झुलसी मदरानी तथा उसके तीन बच्चों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जिला अस्पताल पहुंचने पर आठ माह के लवकुश तथा चार साल की शिल्पा को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें