फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या: खेत में हाथ बंधे बोरे में मिले शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 30 Mar 2021 07:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

  • तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज
  • बिलारी के युवक की संभल में मिली लाश
  • जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली क्षेत्र के अलैदादपुर देवा निवासी रवि (21) पुत्र वीर सिंह की लाश संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर के खेत में पड़ी मिली है। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शाम 4.30 बजे शव को एक बोरे से बरामद किया। 
विज्ञापन


हाथ बंधे बोरे में शव मिले थे। सिर का कुछ हिस्सा कुचला हुआ नजर आ रहा था। रवि के भाई की ससुराल भवानीपुर में है। वह सोमवार को शाम सात बजे भवानीपुर से गई एक फोन कॉल के बाद बाइक से भवानीपुर आया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रवि के भाई विमल की ससुराल भवानीपुर में है। प्रेम प्रसंग में जान ली गई है। 

यहीं पर रवि की हत्या की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रवि दिल्ली में जींस की सिलाई करता था और तीन दिन पहले ही होली मनाने घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें