संभल जिले के असमोली थाना इलाके के एक गांव के युवक मोनू (20) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस को जानकारी मिली है कि युवक ने पहले अपनी प्रेमिका से फोन पर बातचीत की फिर अपने हाथ पर प्रेमिका के नाम का पहला अक्षर अपने खून से लिखा।
उसके बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक व युवती के फोन कब्जे में लिए हैं। युवक अपने पिता के साथ खेती किसानी करता था।
उसके परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।