फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में कोहिनूर तिराहे के पास करवाचौथ की रात सड़क हादसे में घायल हुए युवक सतीश सैनी (34) की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार की देर रात पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मुगलपुरा के कानून गोयान शनि देव मंदिर निवासी सतीश सैनी निवासी शादी समारोह और अन्य कार्यक्रम में खाना बनाने का कार्य करते थे। सतीश के छोटे भाई प्रमोद सैनी ने बताया कि 29 अक्तूबर को कोहिनूर तिराहे के पास एक होटल में खाना बनाने गए थे लेकिन उस वक्त सतीश की पत्नी कविता सैनी ने करवाचौथ का व्रत रखा था। चांद दिखने के बाद वह होटल से घर पत्नी का व्रत खुलवाने आए थे। रात करीब दस बजे व्रत खुलवाने के बाद वापस होटल लौट रहे थे। कटघर क्षेत्र में कोहिनूर तिराहे के पास किसी बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे की जानकारी मिलने पर प्रमोद और उनके दूसरे भाई सुनील भी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद परिजन उन्हें पाकबड़ा स्थित टीएमयू अस्पताल ले गए थे जहां उपचार के दौरान शनिवार की रात सतीश ने दम तोड़ दिया। सतीश के परिवार में पत्नी कविता के अलावा चार साल का बेटा माधव और एक साल की बेटी परी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें