फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हिमगिरी कॉलोनी में मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के हरथला हिमगिरी कॉलोनी में रविवार की दोपहर करीब करीब पौने तीन बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सूचना मिली कि सिविल लाइंस के हरथला हिमगिरी कॉलोनी निवासी नितिन सक्सेना के मकान में आग लग गई है। सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर बुला ली गई है। इसके बाद टीम आग बुझाने में जुट गई। सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर ममटी में रखे सामान में आग लग गई थी। जिस पर काबू पा लिया गया। इसके बाद ही मकान मालिक और आस पड़ोस के लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद टीम वापस चली गई। किस कारण आग लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें