फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बल्ले से हमले में घायल युवक की चार दिन बाद मौत, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र के समाथल गांव में विवाद में बल्ले के हमले में घायल हुए युवक प्रेम सागर (28) की चार दिन बाद मौत हो गई। युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को पुलिस आरोपी पड़ोसी प्रीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि पाकबड़ा समाथल गांव निवासी प्रेम सागर का 15 सितंबर को पड़ोसी प्रीत कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान प्रीत ने प्रेम सागर के सिर पर बल्ले से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसका उपचार चल रहा था।
इस मामले में प्रेम सागर के भाई राजू कुमार ने पाकबड़ा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को उपचार के दौरान प्रेम सागर ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रीत कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें