फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजनाैर के युवक की हत्या, नलकूप के पास मिला शव

Thu, 23 Jul 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन
सुरजन नगर (मुरादाबाद)। सीमावर्ती जनपद बिजनाैर के थाना अफजलगढ़ के गांव आनंदीपुर निवासी हिमांशु त्यागी (28) की लाठी-डंडों से वार हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह युवक का शव गांव के पास खेत में बने नलकूप के करीब खून से लथपथ मिला। युवक का सिर कई जगह से फटा हुआ था। शव के पास से लाठी-डंडे भी बरामद हुए हैं। इससे आशंका है कि उसकी लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की गई। बिजनाैर के पुलिस अफसरों के साथ फोरेंसिक टीम माैके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

बुधवार को गांव आनंदीपुर के राजेंद्र सिंह के खेत पर ट्यूबवेल के पास युवक के शव के पड़े होने की सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी ।सूचना के बाद बिजनाैर के एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव व सीओ आलोक सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों सहित ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी ली। छानबीन की गई तो मालूम हुआ कि शव गांव के हिमांशु त्यागी का है। हिमांशु त्यागी मंगलवार शाम सात बजे घर से थोड़ी देर बाद लौटने की बात कहकर गया था लेकिन जब वह रात 10 बजे तक भी वापस नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नही चला। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे उसका गांव के ही पास खेत में शव पड़ा मिला। हिमांशु त्यागी एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। अप्रैल 2026 में वह नौकरी छोड़कर गांव लौट आया था। वह अविवाहित था इसके बाद से वह परिवार के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटा रहा था। उसकी हत्या से पिता सतीश कुमार, मां सुशीला देवी, बड़े भाई विवेक का बुराहाल था।

मृतक का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें