फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से कन्यादान तक हर संभव मदद कर रहे युवा

Mon, 06 Feb 2023 01:55 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद। किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए उससे रक्त संबंध का होना आवश्यक नहीं है। समय पड़ने पर रक्तदान करके भी खून का रिश्ता बनाया जा सकता है। मुरादाबाद मंडल में सक्रिय युवा शक्ति ब्लड डोनर्स की टीम पिछले आठ वर्षों से इसे चरितार्थ कर रही है। सिर्फ रक्तदान ही नहीं कुछ युवतियों के भाई बनकर टीम के सदस्यों ने कन्यादान की जिम्मेदारी भी निभाई है।

विज्ञापन

2014 में अकेले व्यक्ति ने सोरभ त्यागी ने इसकी शुरूआत की थी और अब टीम में 2500 से अधिक सदस्य हैं। टीम अब तक सात हजार से ज्यादा लोगों को रक्तदान कर चुकी है।  मुरादाबाद शहर में आशियाना फेस-2 निवासी सौरभ त्यागी 2014 से इस संस्था को चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने दोस्त की बहन को जरूरत पड़ने पर रक्त नहीं दे सके थे। ब्लड ग्रुप समान होते हुए भी बिना वजह डर के कारण उन्होंने मदद नहीं की। उस समय किसी अंजान व्यक्ति ने रक्तदान कर सहायता की थी।
इस बात ने सौरभ के मन मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव डाला और उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद मौका मिलने पर उन्होंने एक गर्भवती महिला को रक्त दिया। लोगों से सराहना और आत्मसंतुष्टि मिली तो दोस्तों के साथ मिलकर टीम बना ली।  जरूरतमंदों को रक्तदान करने का यह सिलसिला चलता रहा और सोशल मीडिया के जरिये खूब प्रचार भी मिला।
विज्ञापन

 नतीजतन मुरादाबाद में 521, रामपुर में 488, संभल में 533, अमरोहा में 391 और बिजनौर में 500 से अधिक युवा उनकी टीम से जुड़ गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में, राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ समेत दूर दराज के राज्यों से युवा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संस्था से जुड़े हैं। स्थिति यह है कि एक बहन को रक्त न देने का अफसोस अब सैकड़ों बहनों की दुआओं में तब्दील हो गया है।
 टीम में अलग अलग शहरों से मुख्यत: अंकुर सक्सेना, डॉ. ऋतिक आर्य, अर्पित त्यागी, राकेश, जीतपाल यादव, विशाल शर्मा, हरिओम यादव, आशीष, दिनेश, मुदित, गजराज, रोहताश, ऋतिक, रोहित, राजेश इंसा, मधुबाला, महेंद्र सिंह गुर्जर आदि शामिल हैं।12 लड़कियों का विवाह करायावर्ष 2022 में युवा शक्ति ब्लड डोनर्स टीम ने 12 गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह कराया। उनकी शादी में यथासंभव दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट कीं। इसके अलावा आर्थिक मदद की। इस कार्य से प्रभावित होकर कुछ अन्य लोग भी टीम में शामिल हो गए हैं। अब गरीब बच्चों के स्कूल की फीस भी जमा की जा रही है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें