फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने प्रेमी को बुलाया घर, परिजनाें ने बनाया बंधक

Mon, 06 Feb 2023 01:32 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)। अगवानपुर में रविवार सुबह चोरी छिपे महिला से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने युवक को कमरे में बंद कर लिया और उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने परिजनों को समझाया तो  मामला शांत हो पाया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही  युवक को छोड़ दिया।  
विज्ञापन

अगवानपुर निवासी युवक छह माह पहले सऊदी अरब में नौकरी करने गया था। उसकी पत्नी और चार बच्चे कस्बे में ही रहते हैं जबकि बराबर में उसके बड़े भाई का परिवार रहता है। शनिवार की रात महिला अपने बच्चों के साथ घर में सोई थी। रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे मोहल्ले में रहने वाला युवक दीवार फांदकर महिला के घर में घुस आया। महिला के पड़ोसी ने युवक को देख लिया। उसने महिला के भतीजे को फोन करके इसकी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद सभी लोग महिला के घर में घुस आए। उन्होंने महिला और उसके प्रेमी को पकड़ लिया।
 उन्होंने युवक को कमरे में बंद कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की। आसपास के लोग एकत्र हो गए। युवक को करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा। मामला अलग-अलग बिरादरी का था। इसके बाद युवक के परिजन व मोहल्ले के जिम्मेदार लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने महिला और युवक से मामले को समझने का प्रयास किया। दोनों बहाने बाजी कर उनका ध्यान भटकाने लगे। काफी देर तक दोनों को समझाया गया। इस गलती को फिर से नहीं करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

इसके बाद माफी मांगने पर युवक को छोड़ दिया। वहीं महिला के माता-पिता को मामले की जानकारी देकर बुला गया।
नगर में महिला और प्रेमी के पकड़े जाने का मामला देर शाम तक चर्चा का विषय बना रहा। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे किसी मामले की जानकारी थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें