फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चिरंजीव अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गंज दरवाजा निवासी गौरव शर्मा को पथरी के ऑपरेशन के लिए उसके परिवार के लोगों ने पांच अगस्त की शाम सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित चिरंजीव अस्पताल में भर्ती कराया। रात में डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन किया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान युवक की हालत बिगड़ गई। इसके बाद युवक को दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि गौरव शर्मा की चिरंजीव अस्पताल में ही मौत हो गई थी। इसके बाद भी उसे रेफर कर दिया गया। दिल्ली रोड स्थित अस्पताल में भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस चले गए। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें