फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 19 साल तक एसएसपी आवास का किराया वसूलने वाले दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसएसपी आवास को अपना बताकर 19 साल तक किराया वसूलने के आरोप में सिविल लाइंस पुलिस ने दो सगे भाई सुनील कुमार धवन और सुधीर कुमार धवन को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के एसएसआई हरेंद्र सिंह ने 12 जुलाई को कोतवाली के मंडी चौक बल्लभ मोहल्ला निवासी सुधीर कुमार धवन, उनके भाई सुनील कुमार धवन, सुमित धवन और उनके भाई अंकित धवन, सुधा टंडन, विपिन कुमार और दिल्ली के शालीमार बाग निवासी बीना तलवार और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि एसएसपी आवास की 15.30 एकड़ जमीन अंग्रेजी शासनकाल (1927) से सरकारी अभिलेखों में आईपीएस हाउस नाम से दर्ज है, लेकिन आरोपियों ने इस जमीन को अपनी संपत्ति बताने के लिए जाली दस्तावेज तैयार कराने के बाद कोर्ट और प्रशासन को गुमराह कर 2024 तक पुलिस विभाग से 28.45 लाख रुपये किराये के रूप में वसूल लिए। एसपी सिटी नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मामले में कोतवाली के मंडी चौक बल्लभ मोहल्ला निवासी सुधीर कुमार धवन (67) और सुनील कुमार धवन (63) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।

आरोपियों ने चड्ढा कोठी पर भी ठोका था अपना दावा
मुरादाबाद। आरोपियों ने एसएसपी आवास के अलावा चड्ढा कोठी पर भी अपना दावा ठोका था। इस मामले में छह जून 2026 को चड्ढा कोठी के मालिक इंद्रजीत सिंह चड्ढा ने सुधीर कुमार धवन, उसके भाई सुनील धवन, मुदित धवन समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर उनकी चड्ढा कोठी को अपनी संपत्ति बताते हुए कोर्ट में वाद दायर कर दिया था। इंद्रजीत सिंह चड्ढा ने आरोपियों पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें